Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

Medical Stores की जांच, 4 मेडिकलों को मिला नोटिस

Medical Stores पर आज तमाम जांच विभाग ने जांच की जहां कुछ दुकानों पर विभाग ने नोटिस दिया पढ़े खबर

रायपुर। राजधानी रायपुर में ncb और खाद्य, औषधि विभाग के द्वारा आज लगभग 11 मेडिकल दुकानों में जांच की गई। जांच के दौरान मेडिकलों (Medical Stores) में क्रय एवं विक्रय और भंडारण व्यवस्था जैसे तमाम चीजों की जांच की गई। वही जिन मेडिकलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता प्राप्त हुई वहां के मेडिकल संचालकों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। जिसका उनको जल्द जवाब पेश करना होगा। वरना विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।

मेडिकल संचालकों को कारण बताओ नोटिस

वही मेडिकलों में पाई गई अनियमितता की बात करे तो रायपुर में स्थित चार मेडिकल दुकानों में जांच के दौरान क्रय विक्रय में गड़बड़ी पाई गई, जिसके चलते मेडिकल संचालकों को एक औसर देते हुए कारण बताओ नोटिस थमाया गया। जिसके बाद उनको अपना पक्ष रखने का मौका प्राप्त हो पाया है। इन मेडिकल दुकानों का नाम कुछ इस प्रकार है जैसे लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, श्री राम मेडिकल स्टोर, मा लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, sir मेडिकल स्टोर, इन चारों को नोटिस थमाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संचालकों के जवाब पर निर्भर करता है कार्रवाई

बता दे कि इन चारों मेडिकलों के द्वारा जो भी जवाब विभाग को दिया जाएगा उसके बाद कारण को जांच परख कर के विभाग इन चारों मेडिकल दुकानों के ऊपर कार्रवाई देखी जा सकती है। वही प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन समस्त NCB और खाद्य, औषधि विभाग के द्वारा जो भी मेडिकल दुकानों में जांच की गई यह नशीली पदार्थों जैसे दुरुपयोग होने वाले औषधीयों के लेन देन पर रोक लगाने और दवाइयों का सुचारू रूप से संचालन के लिए जांच की गई थी।

जांच टीम इन डॉक्टरों की थी भागेदारी

इस जांच की कार्रवाई में NCB और खाद्य, औषधि विभाग के ये तमाम अधिकारी शामिल थे, औषधि निरीक्षक डॉक्टर सुरेश साहू, लक्ष्मी वर्मा, ओम प्रकाश यादव, ईश्वर नारायण सिंह के साथ साथ कुछ स्टाफ भी इस जांच की कार्रवाई में शामिल थे।

अन्य जिलों में डर का माहौल!

विभाग के द्वारा की गई इस जांच की कार्रवाई में रायपुर समित अन्य जिलों के मेडिकल दुकान के संचालकों में डर का माहौल बना हुआ है। अक्सर देखा जाता है कि अगर समय पर विभाग द्वारा जांच नहीं की जाती है तो कही न कही मेडिकल संचालकों में मनमानी देखा जाता है, व साथ ही साथ कुछ ऐसे मेडिसिन भी सेल किया जाता है जिसे बिना किसी डॉक्टरों के सलाह मासवरा के दे दिया जाता है।

कार्रवाई न होने पर इनकी मनमानी

कही न कही मेडिकल संचालकों में डर का माहौल खत्म हो जाता है और अपनी मनमानी शुरू कर देते है। पर जिस प्रकार से आज रायपुर के तमाम मेडिकल स्टोरों में आज करवाई और जांच की गई। इससे उनकी मनमानी और लापरवाही में नियंत्रण देखने को मिल सकता है। अक्सर यह भी देखा जाता है कि कभी कभी मेडिकल दुकानों में एक्सपाइरी मेडिसिन भी बेच दिया जाता है जो की यह सबसे बड़ी लापरवाही है। पर अगर विभाग ऐसे बीच बीच में अगर जांच की कार्रवाई जारी रखे तो इसमें सुधार देखा जा सकता है।

*अगर हमारी खबरें आपको अच्छी लग रही है तो हमारे। चैनल को सब्सक्राइब करे। व खबरों से संबंधित या फिर चैनल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सुझाव के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है। ताकी हमे भी आपकी रुचि की जानकारी हो सके।*

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263765321
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Editorial Staff

मैं स्वतंत्र पत्रकार हूँ एवं (MY CG NEWS का मुख्य संपादक हूँ) तथा छत्तीसगढ़ की राजनीति, समाज, अपराध व जनहित से जुड़ी खबरों को तथ्यों के साथ सरल और निष्पक्ष भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button