Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

Raigarh: नगर निगम का ऑफिशियल वेबसाइट हैक! तलाश जारी

नगर निगम की ऑफिशल वेबसाइट जब हैक हुई तो लोगों में हड़कंप मच गया आनन-फानन में इस मामले को लेकर के कोतवाली पुलिस में शिकायत किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी हैं।

रायगढ़। रायगढ़ जिला में बीते दिनों एक हैकिंग का मामला सामने आया है। जहां रायगढ़ का नगर निगम का ऑफिशियल वेबसाइट हैक हो गया। हैकिंग के बाद हैकर ने वेबसाइट में पाकिस्तान का सिंबल डाल दिया वेबसाइट में छेड़ छाड़ कर पाकिस्तानी सिंबल को डालने की जानकारी प्राप्त हुई है।

निगम के साइबर सुरक्षा पड़ उठा सवाल?

इस हैकिंग के मामले ने निगम के साइबर सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़े कर दिया है। निगम क्षेत्र की तमाम जानकारी उपलब्ध होती है। ऐसे में सभी जानकारी एक्सेस भी हो सकता है। आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। जैसे ही इसकी जानकारी ऑपरेटरों को हुई उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को उसकी जानकारी दी तत्पश्चात नगर निगम आयुक्त बृजेश कुमार ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। प्राप्त जाकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने इस मामले पर जांच शुरू कर दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस कर रही इस मामले की जांच

वही एक तरफ यह भी खंगाला जा रहा है कि नगर निगम की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ किसी ने छेड़-छाड़ की है या किसी प्रकार का वेबसाइट के साथ साइबर अटैक हुआ है। फिलहाल जांच जारी है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पाकिस्तान का सिंबल वेबसाइट में कैसे लगा किसने लगाया। इस मामले की जानकारी विभाग के लोगो को बता चली तो लोगों में हड़कंप मच गया। सभी लोगों ने वेबसाइट पर जाके इस सिंबल को देखा। इस मामले ने सुर्खियां तब बटोरी जब यह खबरों में लगने लगा।

सरकारी जानकारियों के साथ हो सकता है खिलवाड़!

जरा सोच के देखिए अगर यह मामला साइबर अटैक से जुड़ी है तो यह बहुत बड़ा मामला है, वेबस्टर में बहुत सारी सरकारी व लोगों की जानकारी होती है यह सभी जानकारी हैकिंग करने वाले हैकर के पास जा सकता है जिससे कहीं न कहां गलत इस्तमाल भी हो सकता है। हालांकि यह अभी पुष्टि नहीं हो पाया है कि यह हैकिंग है या फिर कुछ और। फिलहाल लोगों ने अब भी यह चर्चा जारी है कि आखिर किसने हैकिंग किया होगा! और अगर हैकिंग हुआ भी है तो पाकिस्तान का सिंबल क्यों डाला होगा। क्या इसके पीछे पाकिस्तानियों का हाथ है?

सवाल लाजिमी है!

अब सवाल यह है कि क्या साइबर पुलिस इस मामले से जुड़े आरोपी को पकड़ पाएगी या नहीं? कही न कही यह साइबर पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया है! आखिर किस तरह से साइबर पुलिस आरोपी को पकड़ पाएगा। प्राप्त जानकारियों के अनुसार यह मामला रायगढ़ जिला के लिए पहली घटना है। जो इस प्रकार का मामला सामने आया है। किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था कि ऐसी हैकिंग का मामला रायगढ़ जिला में सामने आ सकता है वो भी सरकारी वेबसाइट के साथ।

वैसे तो हम है बार बार कह रहे है कि यह मामला जब तक स्पष्ट नहीं हो। जता कि यह हैकिंग का मामला है या किसी स्थानीय के द्वारा छेड़ छाड़ किया है। तब तक इस मामले को हैकिंग कहना पूरी तरह  संभव नहीं है। इसके पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। फिलहाल यह मामला जांच का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि यह जांच कब तक पूर्ण हो पाएगा और नतीजा क्या निकलकर सामने आयेगा।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263765321
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Editorial Staff

मैं स्वतंत्र पत्रकार हूँ एवं (MY CG NEWS का मुख्य संपादक हूँ) तथा छत्तीसगढ़ की राजनीति, समाज, अपराध व जनहित से जुड़ी खबरों को तथ्यों के साथ सरल और निष्पक्ष भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button