श्रम विभाग को 37000 लोगो का करना होगा EKYC, अभी सिर्फ 5000 कंप्लीट
श्रम विभाग के द्वारा शिविर लगाया जा रहा है, जिससे लोगो तक सुविधाएं मिल सके लग मिल सके। पर लक्ष्य के हिसाब से समय की कमी दिखाई दे रही है जिसमें 37000 लोगो का EKYC करना होगा अबतक सिर्फ 5000 EKYC ही हो पाया है।

गरियाबंद। गरियाबंद जिला में श्रम विभाग के द्वारा लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में श्रम विभाग को सबसे ज्यादा EKYC के लिए लक्ष्य दिया गया है। विभाग को लगभग 37000 EKYC करना होगा जिसके तहत अबतक 5000 तक के लोगों का आवेदन किया जा चुका है। श्रम विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस आवेदक को कंप्लीट करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बताई गई है। 31 दिसंबर के बाद से EKYC नहीं किया जाएगा।
श्रम विभाग द्वारा शिविर लगाया जा रहा है
सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाने के लिए श्रम विभाग द्वारा शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें स्थानीय लोगों को जानकारी व सुविधाएं मिल सके और योजनाओं का लाभ उठा सके। वही इस बार के शिविर में श्रम विभाग को अच्छा खासा लक्ष्य दिया गया है जिसे 31 दिसंबर तक उनको पूर्ण करना होगा। इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए श्रम अधिकारी जयंती बंसल ने बताया कि जहां-जहां पर शिविर लग रहा है वहां पर EKYC के प्रकरण सबसे ज्यादा आ रहे है लगभग 18 से 19 प्रकरण एक दिन के शिविर में देखने को मिल रहा है। वही उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में गरियाबंद जिला का श्रम विभाग EKYC के आवेदन करने में अभी 18वें नंबर के पोजीशन में पहुंचा है।
मंजरकट्टा में लगाया गया शिविर
आज 16 तरीक को गरियाबंद ब्लॉक के अंदर मंजरकट्टा के ग्राम पंचायत में शिविर लगाया गया है। जिसमें EKYC के लिए लगातार क्षेत्र वासियों की भीड़ दिखाई दे रही है। जिनका ई-केवाईसी नहीं हो पाता है तो वे इन लाभों से हो सकते है वंचित जैसे मातृत्व लाभ, विवाह सहायता, छात्रवृत्ति, और दुर्घटना बीमा। जिसके लिए अधिकारी ने अंतिम तिथि भी बताया 31 दिसंबर।
अबतक इतने लोगों को मिला लाभ
विभाग के द्वारा चलाए जा रहे शिविर में अबतक 5000 लाभार्थियों को लाभ मिल चुका है। जिसमें अबतक 32000 लोगो का और EKYC करना बाकी रहे गया है। गरियाबंद जिले में 5 ब्लॉक है जिम्मे अलग – अलग तरीकों के साथ शिविर के माध्यम से इस कार्य को किया जा रहा है। वही एक तरफ छोटे होने के चलते भी कही न कही रुकावट आ सकती है। जिस प्रकार से श्रम अधिकारी जयंती बंसल ने कहा कि रोजाना एक दिन के शिविर में 17 से 19 आवेदन आ रहे है। जिसे इस कार्य को पूर्ण होने में समय लग सकता है।
EKYC के अलावा अन्य कार्य भी जारी
बता दे कि विभाग के द्वारा सिर्फ ई के वाईसी ही नहीं किया जा रहा है बल्कि विभाग के अंतर्गत जितने भी कार्य आते है वह सभी कार्यों को को भी किया जा रहा है। जिसमें अबतक सबसे ज्यादा आवेदन ई के वाईसी को लेकर के सामने आ रहा है l जिस प्रकार से आवेदन सामने आ रहे है उस हिसाब से विभाग बहुत पीछे दिखाई दे रहे है। जहां शिविर का अंतिम तारीख 31 दिसंबर बताया गया है। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के हिसाब से विभाग काफी पीछे चलते दिखाई दे रहा है।
हमारी खबर आपको पसंद आते है तो हमारा सपोर्ट करे। Mycgnnews अपने नए आर्टिकल के अंदाजा से पहचाना जा रहा है जिसमे हम आपको नए खबरों से रूबरू कराते है। जिससे आप तक सटीक और नए खबर देखने को मिले। और भी अन्य खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर खबरों को देखे धन्यवाद।

