छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश, पढ़े पूरी खबर
छत्तीसगढ़ राज्य में बीते कुछ दिनों मौसम में खूब फेर बदल देखने को मिल रहा है। वही मौसम विभाग ने कुछ जिलों को रेड अलर्ट बताया है पढ़े खबर

राजधानी. छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम में फेर बदल देखने को मिल रहा है। जहां रायपुर में बीते मंगलवार को बादल छाए रहे और शाम को झमाझम बारिश हुई. वहीं बस्तर संभाग के कई हिस्सों में भी दिनभर रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही. इससे कही न कही त्योहारी सीजन में खरीददारी भी प्रभावित हुई. है बता दे कि कई रास्तों में पानी भी भर गया. मौसम विभाग ने 4 नवंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने और 60 किमी तक की तेज रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है।
प्रदेश को राजधानी रायपुर में मंगलवार शाम को मुरासु के असर से जमकर बादल बरसे. तेज बारिश ने दिवाली खरीदारी को प्रभावित तो किया. बुधवार को रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमानित है. बादलों की मौजूदगी के बावजूद तापमान में खास गिरावट की संभावना नहीं है.
बता दे कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हुई. तो वही इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजधानी में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूमतम तापमान पेंड्रा रोड में 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
इन क्षेत्रों में बारिश की अधिक संभाव
बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बना प्रचण्ड चक्रवाती तूफान “मुरासु” उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है. आज, 3 नवंबर 2026 को दोपहर तक यह कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और आधी रात तक एक गहन अवदाब में तब्दील हो जाएगा. हालांकि, तूफान के कमजोर पड़ने के बावजूद इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ राज्य के कई हिस्सों पर पड़ सकता है. खासकर प्रदेश के राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियां ज्यादा सक्रिय रहने के आसार हैं.
छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और तेज हवा की बड़ी आशंका
मौसम विभाग ने बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. दक्षिणी छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का प्रभाव ज्यादा पड़ने की संभावना है. बस्तर सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है.
प्रदेश के ये जिले अलर्ट मोड पर
बता दे कि मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य के कई जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है जहां बुधवार सुबह कई जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. जैसे सुकमा जिला , बीजापुर जिला, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला , बस्तर जिला , नारायणपुर जिला , कोंडागांव जिला , उत्तर बस्तर कांकेर जिला , धमतरी जिला संभावना जताई गई है. (Mycgnews) कही न कही इन जिलों में आज दिन में या रात के समय पर भारी बारिश देखी जा सकती है, वही आज सुबह से ही बादल छाया हुआ है, इस काली घटा के चलते जल जीवन भी अस्त व्यस्त होते दिखाई दे रहे है। मौसम विभाग की माने तो यह रेड अलर्ट अंदर आने वाले जिले है जहां पर आज सुबह से काली घटा छाई हुई है और तेज बारिश की शंका है।




