Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

छत्तीसगढ़ में अनोखा प्रदर्शन, पेड़ बचाने को लेकर बच्चों ने पेड़ों को लगाया गले

एक बार फिर पेड़ों को काटा जा रहा है यह फिल्म सिटी बनाने के लिए किया जा रहा है लगभग 1100 पेड़ों को काटा जा रहा है यह राजधानी रायपुर से लगा नया रायपुर के जंगल में किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़। आपने हर तरह का आंदोल देखा होगा, पर क्या आपने चिपको आन्दोल के बारे में सुना है? नहीं न तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। दरअसल एक बार फिर पेड़ों को काटा जा रहा है, वही जो अक्सर पेड़ों को काट कर लोगो अन्याय करते है बस उसी तरह। पर इस बार अदाणी वाला कोई मामला नहीं है बात है एक फिल्म सिटी की यह फिल्म सिटी छत्तीसगढ़ राज्य के नवा रायपुर में बनाया जा रहा है।

अब इस फिल्म सिटी के निर्माण के लिए यहां लगभग 1100 पेड़ों का बलिदान देना होगा! देखिए हमने बलिदान शब्द का प्रयोग किया है, ये शब्द निर्माण करने वालों के लिए नहीं है और न ही हमारे प्रदेश के सरकार के लिए है यह है आप जनता जो पेड़ों से अधिक लगाओ रखते है। जिनको वाकई में प्रकृति की चिंता है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति की चिंता है ये शब्द उनके लिए है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जहां तक उड़ते हुए ख़बर तो आपको भी मिल ही गया होगा कि कैसे इन पेड़ों को काटने से बचाने के लिए कुछ लोगो ने आंदोलन किया है। ये कोई नारेबाजी वाला आंदोलन नहीं और न ही कोई भूख हड़ताल वाला ये आंदोलन था, पेड़ो से चिपके रहने का। दरअसल जब पेड़ों को काटने के लिए लोग मशीन चला रहे थे तभी कुछ प्रदर्शन कारी पेड़ों को काटने से बचाने के लिए अलग-अलग पेड़ों से चिपक गए या यूं अग्रेजी की भाषा में कहे तो पेड़ों को हग करते हुए खड़े रहे।

यह मामला अब लोगो तक हुआ वायरल

जब यह मामला आगे फैली तो मामले को संभालने के लिए पुलिस को बुलाया गया। और पुलिस वालों ने भी भरपूर ताकत लगाकर के काफी मशक्कत करते हुए उन प्रदर्शनकारियों को हटाया गया और साथ ही साथ लगभग 10 प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया गया था।

आज के समय में gen-z का हल्ला बोल है ठीक उसी की तरह कुछ नवजवानों ने पेड़ों को बचाने का जिम्मा उठाते हुए इस प्रदर्शन का अंजाम तो दिया पर वे इस प्रदर्शन में विफल रहे। क्योंकि वही बात है पुलिस के आगे कोई कुछ बोल सकता है क्या? कुछ ऐसा ही डायलॉग इससे मिलता जुलता आपने सुना होगा। ऐसा कि कुछ सिस्टम है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने रोका

क्या है जब लड़कों के प्रदर्शन करना शुरू किया तो कुछ समय बाद पुलिस की टीम भारी संख्या में प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए। जितने भी नवजवान बच्चे पेड़ों से चिपक थे उन सबको पकड़ कर के अलग जगह ले जाया गया। और डिटेन कर दिया गया। जिससे वे यह हरकत दुबारा न कर सके क्योंकि इससे छवि भी तो खाबर होगा जिसके लिए उनको बाहर करा दिया गया।

वैसे इतनी आसानी से प्रदर्शन कर रहे लोगो पीछे नहीं हटा दरअसल उनको रोकने के लिए पुलिस डिपार्टमेंट को अच्छी खासी मसक्कत करनी पड़ी थी। जिसके बाद ही वे वहां से हटे पर इस प्रदर्शन का क्या नतीजा निकला क्योंकि पेड़ों का कटना तो तय ही लग रहा है! लेकिन है यह जो प्रदर्शन है पेड़ों से चिपकने वाला जिसका एक वीडियो लोगो के बीच खूब दिखाई दे रहा है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263765321
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Editorial Staff

मैं स्वतंत्र पत्रकार हूँ एवं (MY CG NEWS का मुख्य संपादक हूँ) तथा छत्तीसगढ़ की राजनीति, समाज, अपराध व जनहित से जुड़ी खबरों को तथ्यों के साथ सरल और निष्पक्ष भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button