Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

नौकरी करने विदेश निकला बिलासपुर का युवक, हुआ लापता

बिलासपुर का युवक विनीत दुबे ने नौकरी के चलते रूस गया हुआ था। जिसमें बाद अबतक उनके परिजनों से कोई बात नहीं हो पा रही है। बहन ने न्याय की गुहार लगाई है।

छत्तीसगढ़। न्याय धनी कहे जाने वाले बिलासपुर में एक युवक नौकरी की तलाश कर रहा था। जहां उसे रूस में नौकरी जानकारी मिली कि तभी नौकरी के लिए निकले युवक को दिन गुजर गए अब तक कोई आता पता नहीं चल पाया है। कुल मिला कर कहे तो युवक जो है वो नौकरी की तलाश में रूस जाने के बाद लापता हो गया है। (Mycgnews) बिलासपुर जिला के बिल्हा निवासी युवक जिसका नाम विनीत कुमार दुबे है वो 1 अक्टूबर को रूस के मॉस्को गया था, पर 7 अक्टूबर के बाद से परिवार का उससे संपर्क टूट गया है। युवक को लेकर किसी भी प्रकार से कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

बहन का यह है कहना…

वही दूसरी ओर बहन आशी दुबे ने आरोप लगाया है कि उसके भाई विनीत दुबे को रूस में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है और उस पर युद्ध में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। बहन ने बिलासपुर एसएसपी और कलेक्टर से मिलकर भाई की सुरक्षित वापसी के लिए मदद की उम्मीद जाहिर की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

टेलीग्राम के जरिए प्राप्त हुई नाकरी की जानकारी

प्राप्त सोर्स से जानकारी के अनुसार, विनीत दुबे नौकरी के सिलसिले में रूस गया। बता दे कि उसे टेलीग्राम के एक ग्रुप के माध्यम से जॉब की जानकारी प्राप्त हुई थी। वही परिजन का कहना है कि रूस पहुंचने के बाद उसके लिए परिस्थितियां मुश्किल हो गईं थी। परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि विनीत को उसे भारतीय दूतावास भी जाने नहीं दिया जा रहा था और मॉस्को के एक होटल में रोककर रखा गया। इसके बाद उसे वोल्गोग्राद भेज दिया गया, जहां एक अपार्टमेंट में रखा गया था। यह तमाम जानकारी उनके परिजनों के द्वारा बताई गई है।

विनीत के साथ रूस में ये सब हुआ!

परिवार वालों के मुताबिक, 7 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे कुछ लोग विनीत को एक कार में बिठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए थे। वहां उस पर रेजिडेंसी प्राप्त करने और युद्ध में शामिल होने का दबाव बनाया गया था। आरोप है कि जब विनीत ने युद्ध में जाने से मना किया, तो उसके साथ मारपीट भी की गई और भूखा रखकर प्रताड़ित किया गया था।

किशोर ने दी विनीत के परिजनों को जानकारी

बता दे कि गुम हुए विनीत दुबे की बहन आशी दुबे ने बताया कि विनीत के साथ हुई घटनाओं की जानकारी परिवार को किशोर नाम के एक युवक के माध्यम से प्राप्त हुई है। किशोर ने व्हाट्सएप के जरिए परिवार से संपर्क किया था। इसके बाद से परिजन विनीत की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पुलिस प्रशासन से यह दरख्वास्त कर रहे है कि विनीत को सुरक्षित घर पहुंचाया जाए।

पुलिस एक्शन में उतरी!

बहन की इस स्थिति और शिकायत के पश्चात पुलिस प्रशासन भी एक्शन दिखी बिलासपुर के एसएसपी ने रूसी दूतावास और विदेश मंत्रालय के साथ पत्राचार किया है। वैसे तो अबतक किसी भी प्रकार का जवाब नहीं आया है, फिलहाल जवाब सभी इंतजार कर रहे है। आगे अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले को किस प्राप्त से साधन करती है।

आप बहन की उस चेहरे को देख सकते है कि वो कितना परेशान नजर आ रही है।कही न कही परिवार में बहुत ज्यादा चिंता बना हुआ है, और पुलिस से बड़ी उम्मीद भी बनी हुई है।

यह देखा जाता है कि नौकरी की तलाश में लोग कहा न कहा चले जाते है। और इसी नौकरी के चलते कई ऐसी घटनाएं हो जाती है कि जिसकी उम्मीद नहीं होती। खास कर के किडनैपिंग से जुड़ी ऐसी घटनाएं हमे अक्सर ज्यादा देखने को मिलती है। Mycgnews आपसे दरख्वास करता है कि किसी भी ऐसे नौकरी दिलाने वाले लिंक से जुड़ कर आगे न जाये जब तक आपके पास कोई पुख्ता सबूत या कोई पहचान का न हो।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263765321
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Editorial Staff

मैं स्वतंत्र पत्रकार हूँ एवं (MY CG NEWS का मुख्य संपादक हूँ) तथा छत्तीसगढ़ की राजनीति, समाज, अपराध व जनहित से जुड़ी खबरों को तथ्यों के साथ सरल और निष्पक्ष भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button