अर्नब हुआ कमजोर! बारिश में आएगी कमी
अर्नब चक्रवात ने पूरी तरह डरा कर रख दिया था पर अब धीरे धीरे कमजोर भी पड़ता हुआ दिख रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब अर्नब चक्रवात की दिशा दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर है, पढ़े पूरी खबर

मौसम। छत्तीसगढ़ में बंगाल की खड़ी से आए चक्रवात अर्नब की स्थित पहले जैसा नहीं लग रहा है। अर्नब की तीव्रता में कमी देखी गई है। जिसके वजह से कई जगहों पर बारिश में कमी और ठंडी हवाओं में भी कमी पाई गई है। बता दे कि प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश हुई। इकसे चलते जन जीवन भी कही प्रभावित रहा। किसानों को यह चिंता सता रही थी कि यह बारिश हमारे खेतों को नुकसान पहुंचा देगी पर। कुछ ही खेतों में इसका असर देखने को मिला।
किसानों की फसल पर कम प्रभाव
बहुत से किसानों की फसल बर्बाद होने से बच गया। अब देखना यह होगा कि आगे अर्नब चक्रवात कहा जा रहा है। तो बता दे कि अर्नब अब धीरे धीरे दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। पर इसमें कमजोरी भी सामने आई है। पहले जैसे तीव्रता अब इसमें नहीं है। इस वजह से आगे जा कर यह अर्नब पूरी तरह कमजोर हो सकता है।
दो दिनों में ऐसी रही स्थिति
छत्तीसगढ़ में इन दो दिनों में कुछ जिलों पर हल्की मूसलाधार बारिश हुई तो कई अन्य जिलों पर भारी बारिश और आंधी तूफान भी देखने को मिला। इसकी के चलते कुछ लोगो को नुकसान भी झेलना पड़ा। आप सभी जानते है, कि आने वाले दिनों में दिवाली का महापर्व है। 6 तारीख से धनतेरस से शुरुवात है। ज्यादा दिन नहीं बचने के कारण नगर के कई रहवासी अपने घरों की पुताई और साफ सफाई में लगे हुए थे तो कुछ लोगो ने यह सब करवा लिया था पर अर्नब चक्रवात ने पूरा पानी फेर दिया। अर्नब के आंधी तूफान ने सब साफ सफाई पर गंदगी फैला दी। वही बारिश ने ताजा ताजा पेंट हुए घर की दीवारों को बेरंग कर दिया।
कुम्हारों की भी ऐसी है स्थित
वही कुम्हारों की भी वही स्थित है, जहां दिवाली के लिए तैयार कर रहे दिया अब अच्छे से सुख नहीं पाया है। दिवाली नजदीक है, पर मौसम अबतक साफ नहीं हुआ है। अब भी हल्की हल्की बारिश बीच बीच में जारी है। इसी कारण से कुम्हार अपने दिये को सुखा नहीं पा रहे है। जबतक दिया सूखेगा नहीं तो कैसे बिकेगा इसी की चिंता में कुम्हार लगे हुए है। हालांकि कुछ कुम्हारों के पास पुराने दिया भी बचा हुआ है। वही जिनके पास पुराना दिया नहीं बचा है वे चिंतित है कि आखिर इस बार का दिवाली कैसा रहेगा। वही कुछ भगवान से विनती कर रहे है कि बारिश न हो और धूप खिले ताकि जो गिले दिये है वो सुख सके।
एक तरफ कुछ किसानों के खेत की वीडियो और तस्वीर भी सामने आए है जिनकी फसलों का तहस नहस हो चुका है। भरी आंधी तूफान ने फसल को खूब नुकसान पहुंचाया है। अब किसान भी अपना सर पकड़ कर बैठे हुए है कि आखिर यह मौसम कब खुलेगा?
यहां हमने आपको बताया कि अभी अर्नब ने अपनी दिशा दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर किया है, जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में प्रभाव कम महसूस होगा! एक तरफ जहां इन दो दिनों में बारिश का जो प्रकोप दिखा वो आज कम देखने को मिलेगा लेकिन छत्तीसगढ़ का राजधानी रायपुर और कुछ अन्य जिले है जहां अब भी बारिश बनी रहेगी! लेकिन अब अर्नब की ताकत कमजोर पड़ गई है। जिसके चलते अब धीरे-धीरे अर्नब अपना दबाव कम बनाएगा। और धीरे से बारिश बंद भी हो सकती है।




