Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने मुख्य सचिव ने दिया दिशा-निर्देश

आज मुख्य सचिव ने छत्तीसगढ़ के समस्त विभागों की महानदी भवन में आज बैठक करते हुए योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए दिशा निर्देश दिया है पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य में साय सरकार की जो भी योजनाएं चलाई जा रही है उसे और भी तेजी से और सुचारू रूप से निचले उत्तर तक पहचाने के लिए लगातार पहल जारी है, वही आज प्रदेश सरकार की योजनाओं को और तेजी से पहुंचने के लिए आज रायपुर में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राजधानी रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय उच्चाधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई थी, जहां आज इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास शील कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए है।

सीएम हेपलिन में शिकात को प्रमुखता

वही आपको बता दे कि मुख्य सचिव ने यह स्पष्ट किया है कि cm हेल्पलाइन 1076 में दर्ज आम जनता की शिकायतों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। याने कि की अगर कोई छत्तीसगढ़ का नागरिक है जिसके पास कोई शिकायत है और उसे अगर वह व्यक्ति सीएम हेल्पलाइन में शिकात करता है तो उस शिकात को प्रमुखता के साथ जांच कर कार्रवाई की जा सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गिरदावरी को लेकर दिशा निर्देश

वही जब राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा हुई तो इस दौरान मुख्य सचिव ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले 15 नवंबर से पूर्व सभी फसलों की गिरदावरी का कार्य पारदर्शिता के साथ पूरा कर लिया जाए। और वही इसकी जानकारी प्रत्येक ग्राम की ग्राम सभा में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। (Mycgnews) साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी किसान के खेत की गिरदावरी छूट जाती है तो वे ग्राम सभा में आवेदन देकर तत्काल इसे पूर्ण करवा सकते हैं।

मंत्रालय महानदी भवन में हो रहे इस बैठक में मुख्य सचिव ने तमाम विभिन्न विभागों से जुड़े निर्माण कार्यों की भी समीक्षा करते हुए दिशा निर्देशित किया है उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) से शासकीय भवनों, सड़कों और पुल-पुलियों के अधूरे निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा किया जाने को लेकर आदेश किया है, व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के नल-जल योजनाओं और जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाई जाए।

(Mycgnews) इसको लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिम जाति विकास तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। नगरीय प्रशासन एवं परिवहन विभाग के नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए एक सुव्यवस्थित परिवहन कार्ययोजना पर कार्य करने को कहा। इस दौरान मुख्यसचिव ने संस्कृति विभाग के अधिकारियों से राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर भी सम्पूर्ण जानकारी ली है। 1 नवंबर को प्रदेश में राज्योत्सव मनाया जा रहा है इसके चलते आज मंत्रालय महानदी भवन में बैठक के दौरान मुख्यसचिव ने राज्योत्सव में तैयारियां को लेकर जानकारी मांगी गई। राज्योत्सव के लिए सिर्फ एक ही दिन शेष है जिसको लेकर मुख्यसचिव अलर्ट मोड पर दिखे।

Mycgnews मैसेज – नमस्ते, हम आपको लगातार नए ताज़ा और जानकारी वाली हर खबरों से आपको रूबरू करा रहे है। अगर आपको अपने जिले से संबंधित किसी भी प्रकार की खबर हो या फिर कोई शिकायत हो तो हमे इस ख़बर के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर जानकारी दे सकते है वही अगर आपको कुछ विशेष खबर हमतक पहुंचानी हो तो हमे मेल के माध्यम से खबर या जानकारी भेज सकते है। वही हमारी खबरों और चैनल से संबंधित किसी भी प्रकार का फीडबैक , या सुझाव देना हो तो भी हमे कमेंट के माध्यम से दे सकते है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263765321
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Editorial Staff

मैं स्वतंत्र पत्रकार हूँ एवं (MY CG NEWS का मुख्य संपादक हूँ) तथा छत्तीसगढ़ की राजनीति, समाज, अपराध व जनहित से जुड़ी खबरों को तथ्यों के साथ सरल और निष्पक्ष भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button