CG – अभिनव तिवारी ने जीता इंटरनेशनल अवॉर्ड, mycgnews
गौरेला पेंड्रा मरवाही ने ने राग मंच 2026 में कुछ ऐसा प्रदर्शन किया कि वह प्रथम स्थान पर खड़े हो गए। आज पूरा जिला अभिनव पर गर्व कर रहा है पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) से एक गौरवशाली खबर है gpm जिले के कोटमीकला निवासी 12वीं के छात्र है अभिनव तिवारी जो इन दिनों खूब छाए हुए है। बता दे कि देश रग 2026 के इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के अभिनव ने कमल कर दिया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिसके बाद उनका छत्तीसगढ़ राज्य में भी खूब वह वाही देखा जा रहा है। अभिनव तिवारी ने महज काफी कम उम्र में शास्त्रीय संगीत में इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026 जीतकर के पूरे शहर का मान रौशन किया है।
अभिनव ने यहां दिखाया अपनी कला
बता दे यह कार्यक्रम भिलाई स्थित एसएनडीजीएस ऑडिटोरियम में नृत्य धाम कला समिति के द्वारा ‘देश राग 2026’ का आयोजन काफी धूम धाम तरीके से किया गया था। वही इस राष्ट्रीय मंच पर देश भर की प्रतिभाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसने गौरेला पेंड्रा मरवाही के अभिनव तिवारी ने भी अपनी कला का लोगो के सामने परिचय दिया। जिसके बाद लोगो ने अभिनव के इस कला को देखते ही रह गए।
अभिनव ने मंच पर लोगो का दिल जीता
जब इसी मंच पर गौरेला पेंड्रा मरवाही के अभिनव तिवारी ने अपनी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति से निर्णायकों का दिल जीत लिया और प्रथम स्थान हासिल कर इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026 अपने नाम पर कर लिया है। बात करे अभिनव तिवारी के बारे में तो अभिनव कोटमीकला निवासी कृष्णा तिवारी के सुपुत्र हैं और वर्तमान में कक्षा 12वीं के छात्र हैं। बहुत कम उम्र में वो संगीत के प्रति उनकी रुचि देखा गया है, लगातार प्रयास और मेहनत ने आज अभिनव को एक अलग पहचान दी है। जहां राष्ट्रीय कार्यक्रम इस देश रग 2026 कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए प्रथम स्थान पर आ खड़े हुए। अभिनव तिवारी की इस सफलता के बाद से पूरे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खुशी का माहौल है। अभिनव तिवारी के परिजन से लेकर गुरुजनों और क्षेत्रवासियों तक सभी ने उन्हें बधाई दी है। आगे और इसी तरह प्रथम स्थान के साथ जीतते रहने का आशीर्वाद दिया।
जिला कर रहा गर्व
बता दे कि अभिनव तिवारी की ये उपलब्धि न सिर्फ उनके परिजनों के लिए है बल्कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो अपनी कला को मंच देना चाहता है। कही न कही आज इस जीत में बहुत से लोगों को प्रोत्साहित किया होगा। जिससे और भी बाकी लोग जो खुद कुछ करना चाहते होंगे। अपनी कला को आगे बढ़ाना चाहते होंगे उनको एक हौसला मिला होगा। आज अभिनव खुद अपने क्षेत्र जिला में एक अलग पहचान बन चुके जिससे उनको खुद गर्व महसूस हो रहा होगा।
सोशल मीडिया भी एक अच्छा अवसर
वैसे आज जमाना काफी आगे बढ़ गया है। आज समय सोशल मीडिया का है। जिससे आप खुद अपनी रुचि के हिसाब से अपनी कला को और अच्छे से कर सकते है। आप सोशल मीडिया का सही उपयोग कर खुद अपनी कला का परिचय पूरी दुनिया को दे सकते है। अक्सर यह देखा जाता है कि जब इस प्रकार की कला जैसे सिंगिंग डांस जैसे कला लोगो तक पहुंचती है वे खद उसे और आगे तक पहुंचाते हैं जिससे वीडियो वायरल हो जाते हैं और आप की कला आगे तक पहुंच सकता है। वैसे mycgnews की तरफ से अभिनव तिवारी को बधाई एवं भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं।




