Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

CG: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वी किस्त जारी

आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वी किस्त की राशि जारी की गई है। लगभग 18 हजार करोड़ों से भी ज्यादा का राशि जारी हुआ है। इसके चलते आज समस्त जिला में कार्यक्रम रखा गया है।

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वी किस्त जार

गरियाबंद। देश में आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के सभी किसान के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि जारी हुई है। देश में आज किसानों के खाते में लगभग 18 हजार करोड़ों से भी ज्यादा की राशि किसानों के खाते में डाली गई। जिसके बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में देश वासियों को संबोधित करते हुए यह बताया कि आज किसानों को उनके हक का 24वी किस्त की राशि उनके खाते में डाला गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कृषि विभाग परिसर में रखा गया कार्यक्रम

बतादे कि इसी कड़ी में जिला गरियाबंद के कृषि विभाग के अंदर कॉन्फ्रेस हॉल में आज एक कार्यक्रम रखा गया था। जहां इस कार्यक्रम में जिला भर के तमाम किसान व अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वही साथ ही साथ जिला पंचायत के सदस्य और जनपद उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे थे। वही इस कार्यक्रम में मिठाई वितरण कर किसानों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संबोधन कर रहे भाषण को भी सुना गया।

जिला में लगभग 98,965 की राशि जमा

आपको बता दे कि गरियाबंद जिला में लगभग 98,965 की राशि किसानों के खाते में आज पैसा जमा हुआ है। इसकी राशि 2000 है, वही आज कृषि विभाग के दफ्तर में विभाग के अधिकारी एवं जिला भर के किसान एकत्रित हो करके उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सभी लोगों ने सुना। इस मौके पर कृषि अधिकारी ने बताया कि आज पीएम किसान सम्मान निधि का राशि जारी हुआ है, गरियाबंद जिला में 99,000 किसानों के खाते में राशि जमा हुआ हैं।

बात करे पिछले किस्त की राशि की तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त की राशि 20 जून 2026 को जारी हुई थी। जिसमें बाद आज 30 अक्टूबर 2026 को 24वी किस्त जारी किया गया है। कही न कही किसानों के चेहरे पर एक मुस्कान देखने को मिला। किस्त मिलते ही किसानों ने खुशी जाहिर की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया। लोगो को खूब उम्मीद थी कि जल्दी अब राशि जमा होने वाला है इसको लेकर किसान इंतजार कर रहे थे।

भारी संख्या में किसानों की मौजूदगी

कृषि विभाग में हुए इस कार्यक्रम में लगभग 30 से भी ज्यादा किसान मौजूद थे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को बैठ कर गौर करते हुए सुना। वही इस कार्यक्रम में गरियाबंद जिला के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप भी शिरकत किए। इसके पश्चात आज गरियाबंद के गांधी मैदान में भाजपा के द्वारा एक कार्यक्रम और रखा गया था। जिसमें भरी संख्या में किसानों मौजूदगी रही थी। वही इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, व भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Mycgnews मैसेज – आप इस ख़बर को कहा से कौन से जिला से देख रहे है यह हमें जरूर करे। आपकी इन ख़बरों पर क्या राय है यह भी हमे बता सकते है। हमारा उद्देश्य आपको सही और ताजा खबर देना है। जिससे आपको जाकारी मिल पाए। यह खबर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वी किस्त से संबंधित है क्या आप भी किसान है? और अगर किसना है तो क्या आप हमे यह कमेंट कर के अपनी ख़ुशी भी व्यक्त कर सकते है कि राशि के आने से आप कैसा महसूस कर रहे है। Mycgnews की खबरों को पढ़ने और हमारा सपोर्ट करने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263765321
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Editorial Staff

मैं स्वतंत्र पत्रकार हूँ एवं (MY CG NEWS का मुख्य संपादक हूँ) तथा छत्तीसगढ़ की राजनीति, समाज, अपराध व जनहित से जुड़ी खबरों को तथ्यों के साथ सरल और निष्पक्ष भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button