पूजा करने आई बच्ची के साथ दुष्कर्म! CCTV वीडियो वायरल
अपराधियों को कानून का भय नहीं। हिंदू मंदिर में हुई इस घटना पर कौन देगा जवाब? नाबालिक बच्ची पूजा करने आई थी भगवान से प्रार्थना करने आई थी। पर दरिंदे ने बच्ची को सदमे में डाल दिया। शिकार बनना चाहता था पर बच्चों का किस्मत अच्छा कि किसी तरह बच निकली।

भारत। एक नाबालिग बच्ची के साथ किस प्रकार से एक व्यक्ति के द्वारा दुषकर्म करने का प्रयास किया गया इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है। बता दे कि यह मामला महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के निगड़ी इलाके में स्थित मंदिर की घटना है जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ चुका है। दरअसल इस मंदिर में नाबालिक बच्ची पूजा करने आई थी जिसके बाद बच्ची को अकेला देख एक व्यक्ति ने बच्ची के साथ दुषकर्म करने का प्रयास किया। यह कथित मामला बेहद शर्मनाक और इंसानियत को झकझोर देने वाला है।
ऐसे हुई घटना!
आरोपी व्यक्ति को एक मेट्रो कंपनी का कर्मचारी बताया जा रहा है। वही इस घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे बच्ची पूजा करती है हाथ जोड़ती है उसके बाद 3 मिनट बाद एक व्यक्ति अंदर आता है और बच्ची को जबरदस्ती पकड़ कर एक कोने वाले क्षेत्र पर ले जाता है जहां उसे कोई देख न सके फिर वो व्यक्ति अपनी दरिंदगी का पहचान देता है। पर किसी तरह से बच्ची के रोने और चिल्लाने से आरोपी दरिंदा वहां से चला जाता है। और बच्ची बच जाते है।
अपराधियों में नहीं रहा कानून का खौफ
जरा सोचिए एक हिंदू मंदिर जहां भगवान भोलेनाथ विराजमान है वहां पर किस प्रकार से वो व्यक्ति इस प्रकार की अपनी दरिंदगी की घटना को अंजाम दे रहा है। उसे जरा सा न कानून का खौफ है न ही ऊपर वाले का भय। ऐसे मानसिकता वालों के साथ आखिर क्या करना चाहिए? ऐसे अपराधियों को सिर्फ सजा दी जाती है और अपराधी सजा काट कर आते ही फिर वही हरकत करते नज़र आते है। उन्हें न पुलिस के मार की चिंत न किसी प्रकार का कानून का भय है।
इस घटना पर क्या करेगी महाराष्ट सरकार
अब सवाल यह है कि इस घटना पर महाराष्ट्र सरकार कैसे पेस आती है और इस घटना किस तरह से जांच होती हैं। वैसे यह घटना सोशल मीडिया से मिला जिसे देख कर। हमारा दिल दहल गया जिसका हमने लोगो को एक न्यूज के माध्यम से पहुंचाने की कोशिश की है। ताकी जनता जागरूक रहे सतर्क रहे। कभी भी अपने बच्चों को अकेला न छोड़े क्यों इस प्रकार की यह घटना हमने आपने बहुत देखे है। न्यूज में पावर में सब में, पर क्या यह घटना कम हुई क्या नहीं हुई क्योंकि इस देश में इन अपराधियों के लिए कोई ऐसा कानून नहीं है जिसमें उनको कठोर से कठोर उनको सजा मिल सके।
यह हमारी भी मांग
सरकार से हमारी भी मांग है कि उस व्यक्ति पर लगे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोष सिद्ध होने पर आरोपी को कानून के तहत कठोरतम सजा मिलनी चाहिए. अब देखना यह होगा कि आखिर जांच कैसे होती है और क्या सजा मिल पाता है।


