Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

“कुछ शर्म करो” अस्पताल के पुरुष वार्ड में बुजुर्ग मां से कराया गया सफाई!

सरकारी अस्पताल में तमाम प्रकार की सुविधाएं मौजूद होती है सफाई से लेकर के जरूरी इलाज तक पर अपने बेटे के इलाज के लिए आई बुजुर्ग महिला को अस्पताल के पुरुष वार्ड में क्यों कराया गया सफाई?

भारत। अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला या यूं कहे कि एक बीमार बेटे की मां अपने बेटे को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाई जहां मां को उम्मीद थी कि वहां उसके बच्चे को इलाज और सहारा मिलेगा। पर यहां की स्थिति ने उन्हें झंझोर कर रख दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग मां को अस्पताल के पुरुष वार्ड में पोछा लगवाया गया। यह आरोप है कि अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने उनसे सफाई कराई, जबकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्होंने अपनी इच्छा से ऐसा किया। अब इस मामले में संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह खबर पढ़े: अब मनचलो की खैर नहीं, गरबे की ड्रेस में महिला पुलिस अफसर

यह पूरा मामला मध्यप्रदेश राज्य के दमोह जिले के सरकारी अस्पताल का है। जहां मां ने अपने बेटे को तबीयत खराब होने पर सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लाती है। जहां उनसे इस प्रकार की अत्याचारी हरकत वहां के स्टाफ बुजुर्ग महिला के साथ करती है।

इंसानियत हुई शर्मसार

जरा सोच कर देखिए एक बुजुर्ग मां जिन्हें खुद को एक सहारे की जरूरत है, अपने बच्चे के इलाज के लिए मदद की जरूरत है वो चिंतित है कि मेरे बेटे का इलाज कैसे होगा। कब मेरा बेटा ठीक होगा। इस बीच उस मां को एक पुरुष वार्ड में पोछा लगवाया जाता है ये कितना शर्मसार करने वाली बात है?

एक सरकारी अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधा मौजूद होती है सफाई से लेकर के तमाम जरूरी इलाज तक की ऐसे में आखिर इस प्रकार का कृत्य उनसे क्यों करवाया गया? जो कर्मचारी है उनको सिर्फ एक नोटिस थमा कर जवाब मांगा जाएगा या उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी?

क्या सरकारी अस्पताल के सुविधाओं के दावे फेल?

जहां सरकार अक्सर दवा यह करती है की योजनाओं का क्रियावन अच्छे से हो रहा है उचित व्यवस्थाएं मौजूद है इस बीच ऐसी तस्वीरों का सामने आना यह दिखाता है की सरकार के दावे फेल अधिकारी बेलगाम कर्मचारी ऐश में जिनको किसी का भय नहीं जिनको अपने कर्तव्यों का पालन करना नहीं आता बस ऐसी है यहां की स्थिति!

इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आया हैं, जिसमें एक व्यक्ति बुजुर्ग मां से सवाल करते दिखाई दे रहा है कि अम्मा आप क्यों काम कर रहे हो???

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263765321
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Editorial Staff

मैं स्वतंत्र पत्रकार हूँ एवं (MY CG NEWS का मुख्य संपादक हूँ) तथा छत्तीसगढ़ की राजनीति, समाज, अपराध व जनहित से जुड़ी खबरों को तथ्यों के साथ सरल और निष्पक्ष भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button