अब मनचलो की खैर नहीं, गरबे की ड्रेस में महिला पुलिस अफसर
महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए महिला पुलिस अफसर और उनके कांस्टेबल ने यह बेहतरीन कार्य किया है अब गरबा में अगर मनचले गलत कार्य करते है महिलाओं के साथ बदसलूकी करते है तो उनको कोई नहीं बचा सकता क्यों कि गरबे की ड्रेस में गरबे के अंदर होंगी पुलिस को पौनी नजर

भारत। नवरात्रि में मनचलों की अब खैर नहीं अब गरबा करते किसी भी महिला के साथ अगर गलत व्यवहार होता पाया गया तो उनपर तुरंत होगी कार्रवाई। हर एक मोमेंट पर रहेगी महिला पुलिस की नजर, जरा सी बदसलूकी और मनचले बदमास जेल के अंदर।

गरबा के ड्रेस में महिला पुलिस अफसर
देश में नवरात्रि का महापर्व चल रहा है, और नवरात्रि के इस पर्व में हर तरफ़ गरबा नाच डांडिया का उत्सव चल रहा है। इसको देख कर पुलिस प्रशासन का एक अलनोखा अंदाज वायरल होता दिखाई दे रहा है। गुजरात का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमें तमाम पुलिस विभाग के महिला अफसर व उनके कांस्टेबल सिविल गरबे की पोशाक के साथ पेट्रोलिंग करते नज़र आए।
जितने भी महिला पुलिस है वो अलग अलग सिविल कपड़ों में जहां गरबा हो रहा है वहां अपराधियों और मनचलों पर नजर रखी जा रही है, जिससे महिला और भी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।

महिलाएं करेंगे सुरक्षित महसूस
महिलाओं की सुरक्षा देखते हुए यह कार्य किया जा रहा है जिसमें आप फोटो पर देख सकते है कि किस प्रकार से गरबे की ड्रेस में नजर आ रही है अधिकारी। इस को लेकर अपराधियों और मनचलों में डर का माहौल भी देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई तो लोगों की अलग अलग तरह की प्रक्रिया सामने आते दिखाई दे रहा है। जिसमें कुछ ने सराहना की और इसे अच्छा कार्य बताया तो वही कुछ ने पुरुषों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए। कुछ ने तंज कसते हुए कहा कि यह सिर्फ रील बनाने के लिए किया गया है वीडियो बन गई तो काम खत्म हो गया।

हमारी ओपिनियन यह है…
अगर आप हमारी ओपिनियन जानना चलते है तो वाकई में कार्य को सराहना मिलनी चाहिए क्यों कि यह कार्य महिलाओं की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है जहां आज के समय में जब कली इसी प्रकार का कार्यक्रम उत्सव होता है तो कही न कही कुछ महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करते है। और कुछ महिलाएं उत्सव को उत्सव की तरह सेलिब्रेट नहीं कर पाती है। ज़रा सोचिए अगर हर एक तरफ अगर पुलिस की नजर रहेगी तो महिलाएं सुरक्षित महसूस करेगी। क्यों कि उनको पता है जहां कुछ हुआ तो पुलिस देख रही है वो अपराधियों को छोड़ेगी नहीं। यही कार्य महिलाओं को सुरक्षित महसूस करता है।
हालांकि जमाने ने रुख मोड़ लिया है पर इतना भी नहीं मोड़ा है कि महिलाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित है। आज के समय में अपराधियों के तौर तरीके बदल रहे है खास कर महिलाओं को लेकर के अपराधी नए नए तरीके अपनाते रहते है चाहे मामला लूट का ही या चोरी का पर यह अपराधी अक्सर महिलाओं को अपना निशाना बनाते है।


