Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कांग्रेस का x पोस्ट वायरल, दिल्ली पुलिस पर सवाल, महिला के साथ बर्बरता से मारपीट!

दिल्ली महिला पुलिस की इस बर्बरता पर अब सवाल खड़े हो रहे है। कांग्रेस में x पर पोस्ट कर कहा याद रहे हम इस बर्बरता को भूलेंगे नहीं। और महिला कांस्टेबल के द्वारा किए गए बर्बरता पर कार्रवाई की मांग की गई है।

दिल्ली। देश में इन दिनों हालात काफी गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है। आप सभी जान रहे है कि दिल्ली में वोट चोरी को लेकर के किस प्रकार से CJP और अन्य 12 राजनीतिक दलों का प्रोटेस्ट चल रहा है। इस प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस और CJP प्रोटेस्टर्स जैसे बच्चों के बीच में खूब नोक झोंक देखने को मिल रहा है। पर अबतक के नोक झोंक सामान्य नजर आ रहे थे पर एक वीडियो ने दिल्ली पुलिस की बर्बरता को साबित कर दिया है।

महिला पुलिस ने की बर्बरता

महिला पुलिस ने एक प्रोटेस्टर को पकड़ा बस में बिठाया गया फिर महिला प्रोटेस्टर और महिला पुलिस के बीच जोरदार मारपीट की घटना देखने को मिला। महिला पुलिस ने प्रोटेस्ट कर रही महिला को अपने लात घुसे से इतना मारा कि प्रोटेस्ट करने आई महिला की हालत खस्ता हो गई। पुलिस का काम प्रोटेस्ट को रोकना है,लड़ाई झगड़ा बढ़ाना नहीं, आक्रोस में बदला लेना नहीं आखिर यह क्या है? महिला पुलिस ने तो इस प्रदर्शन को पर्सनल ले लिया है। और आपा खो बैठी फिर क्या लात घूसों से लड़की को खूब मारा। गला दबाया गया, चेहरे पर खरोंचने आया और जूते पहनकर लात मारा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

कांग्रेस का x पर चेतावनी

वही इस मामले पर Congress के ऑफिशियल x में तंज़ कसते हुए पोस्ट किया गया है कि वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने पर अमित शाह की पुलिस ने NSUI की छात्राओं की बर्बरता से पिटाई की। आगे x में लिखा गया कि…हिरासत में लेने के बाद पिटाई करते हुए थाने ले गए और वहां बेल्ट और पट्टे से मारा गया। इस मामले में दोषी महिला कांस्टेबल पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। वही एक चेतावनी के तौर पर यह यह भी लिखा गया कि “और दिल्ली पुलिस याद रखे – हम ये भूलेंगे नहीं. मोदी सरकार के इशारे पर की गई इस बर्बरता का हिसाब होगा।

 

हमारा सवाल क्या आवाज़ उठाना अपराध है?

इस मामले में हमारा यह सवाल है कि क्या अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज़ उठाना अपराध है? आखिर दिल्ली पुलिस इस प्रकार की बर्बरता कैसे कर सकती है! क्या देश की बेटियों के साथ ऐसा व्यवहार स्वीकार्य है? इस दृश्य इस बर्बरता पर आपका क्या कहना है?  अगर आपको हमारी खबरें पसंद है तो हमे फॉलो करे हमारे खबरों को सपोर्ट करे। हम सिर्फ एक से डरते है वो है ऊपर वाले याने भगवान बाकी किसी से नहीं। हमारी पत्रकारीय आपको अच्छी लगे तो हमे समर्थन करे धन्यवाद।

अब देखना यह होगा कि यह प्रोटेस्ट आगे कब तक चलेगा, सरकार झुकेगी या फिर प्रोटेस्टर्स को पीछे हटना पड़ेगा। सरकार ने पहले से ज्यादा अब अलग रुख अपनाते दिखाई दे रहा है। या तो इस को अनदेखा व अनसुने करने की कोशिश की जा रही है या फिर हो सकता है कोई नई राजनीति की तैयारी चल रही है। हालांकि प्रोटेस्टर्स भी बड़े आक्रोशित नजर आ रहे है। जिसमें कुछ टाइमपास के लिए प्रोटेस्ट करने आए और कुछ सही में अपने हक के लिए जो गलत दिख रहा है उसके खिलाफ आंदोलन प्रोटेस्ट करने के लिए पहुंचे हुए है। या तो आने वाले दिनों में यह प्रोटेस्ट और भी उग्र हो सकता है या फिर यही रुख सरकार और प्रशाशन की रही तो प्रोटेस्ट ठंडे बस्ते में जा सकता है!

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263765321
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Editorial Staff

मैं स्वतंत्र पत्रकार हूँ एवं (MY CG NEWS का मुख्य संपादक हूँ) तथा छत्तीसगढ़ की राजनीति, समाज, अपराध व जनहित से जुड़ी खबरों को तथ्यों के साथ सरल और निष्पक्ष भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button