Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

ABP NEWS ने मांगी माफी, सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी जानकारी

ABP News ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर सॉरी कहा कारण था नेहा सिंह राठौर को लेकर गलत खबर चलाने पर जब यह मामला सामने आया तो सोशल मीडिया में बवाल मच गया पड़े पूरी खबर

भारत। उत्तर प्रदेश की नेहा सिंह राठौड़ जिनको आज के समय में सभी जानते है। वही खास कर ताना कसने और एंटी बीजेपी के लिए खूब मशहूर है। पर यह सब हम आखिर आपको क्यों बता रहे हैं इसका सीधा कारण यह है कि एबीपी न्यूज़ के द्वारा एक सोशल मीडिया में खबर चलाई गई। जिसने नेहा सिंह राठौड़ को चैनल ने वेश्या और कॉल गर्ल बताने का प्रयास किया! जिसके बाद नेहा सिंह राठौड़ ने इस मामले पर उत्तर प्रदेश के एबीपी स्टेट हेड को कॉल कर इस कृति को लेकर के बात की जिससे यह मामला का पूरा सच सामने आ सका।

ABP News ने मांगी माफी

इसके बाद एबीपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक स्पष्टीकरण एवं खेद का पोस्ट शेयर किया गया जिसमें लिखा था कि, नेहा सिंह राठौड़ को लेकर ABP न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक खबर चलाई गई जिस बाद में तथ्यों के आधार पर गलत पाया गया! इसके लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

इस मामले पर नेहा सिंह राठौड़ ने भी किया पोस्ट

वही एक तरफ नेहा सिंह राठौड़ ने x पर पोस्ट करते हुए ABP न्यूज पर तंज कसते हुए पोस्ट लिखा – नेहा सिंह राठौड़ ने लिखा कि पहले तो मैं सरकार से सवाल पूछूँगी तो ये बिके हुए चैनल मुझे इस तरह से अपमानित करने का प्रयास करेंगे. इस देश का महिला आयोग मर गया है क्या? इन गोदी चैनलों का भाजपा की दलाली से पेट नहीं भर रहा है. इन्हें अब बेटियों का सम्मान खाना है. इस देश को आपने बेटियों के लिए नर्क बना दिया है.

पोस्ट के वायरल होने पर लोगो की प्रतिक्रिया

वही इसका पोस्ट सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो रहा है, पोस्ट वायरल होने के बाद यूजर्स का अलग-अलग कॉमेंट देखा जा रहा है। कहीं कुछ लोग गोदी मीडिया बता रहे हैं तो कहीं कुछ लोग नेहा सिंह राठौड़ को गलत कह रहे है। वही एक और वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नेहा सिंह राठौर वीडियो बनाते हैं और एबीपी न्यूज के संवाददात से बात करते दिख रही है।

अक्सर सुर्खियों में रहती है नेहा सिंह राठौड़

नेहा सिंह राठौड़ अक्सर अपनी कविता के माध्यम से योगी सरकार को तंज कसते,कार्यों की जिक्र करते दिखाई देती है जिसके चलते उनको कई ऐसे प्रशासनिक आपदाओं समस्याओं का सामना करना पड़ा था और अभी भी कई ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आप इस खबर को लेकर के क्या सोचते है कमेंट करके जरूर बताइयेगा। वही इस खबर के चलते नेहा सिंह राठौर की छवि भीखराब होते दिखाई दी। जिसके बाद नया वीडियो सामने आने के बाद लोगो को सच्चाई पता चल गया।

अगर हमारी खबर आपको समझ में और पसंद आती है तो हमारे चैनल का सपोर्ट करे। हम अक्सर उन खबरों को आपके सामने लाते है जिसे लोगो के द्वारा छुपाया जाता है। हमारा कार्य आप तक सच्चाई को सामने लाना है। जिससे आप सच्चाई से रुबा रु हो सके। अगर हमारी खबरों को लेकर कोई आप राय देना चाहते है तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आप हमारे लिए लिख सकते है। चाहे वह अच्छा हो या फिर बुरा। आप चैनल से संबंधित अपना राय हमे दे सकते है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263765321
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Editorial Staff

मैं स्वतंत्र पत्रकार हूँ एवं (MY CG NEWS का मुख्य संपादक हूँ) तथा छत्तीसगढ़ की राजनीति, समाज, अपराध व जनहित से जुड़ी खबरों को तथ्यों के साथ सरल और निष्पक्ष भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button