सुस्त कार्यप्रणाली! मात्र 2.44 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य, एक साल में पूर्ण करना था, दो साल होने को है, कार्य जारी है!
जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर ग्राम कोटरीछापर से भुईहाडेरा तक लगभग 2.44 किलोमीटर तक का सड़क निर्माण कार्य अबतक जारी है! इस निर्माण कार्य की शुरुआत 2025 में जनवरी महीने के 18 तारीख को हुई

गरियाबंद। जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर ग्राम कोटरीछापर से भुईहाडेरा तक लगभग 2.44 किलोमीटर तक का सड़क निर्माण कार्य अबतक जारी है! इस निर्माण कार्य की शुरुआत 2025 में जनवरी महीने के 18 तारीख को हुई थी। जिसे 2026 के जनवरी महीने के 18 तारीख तक पूर्ण करना था। इस तिथि को भी अनुमानित रखा गया था। पर देखिए आज इस निर्माण कार्य को लगभग दो साल होने जा रहा है यह सड़क निर्माण का कार्य अबतक जारी है!

इतना लंबा समय आखिर कैसे लगा?
निर्माण कार्य को पूर्ण करने की अवधि के हिसाब से यह कार्य 2026 के जनवरी माह तक कम्प्लीट हो जाना चाहिए था। अब भी जारी है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि विभाग के द्वारा सड़क निर्माण कार्य को लेकर ढिलाई बरता जा रहा है। आमतौर पर कई ऐसे सड़के एक साल में आराम से पूर्ण हो जाता है, लेकिन 2.44 किलोमीटर का यह सड़क अबतक निर्माण नही हो पाया है। ऐसे में विभाग पर यह सवाल उठना लाजमी है कि इतना देरी क्यों?
विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते केंद्र के द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का लोगो तक पूर्ण रूप से और सही समय पर लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। वहां के स्थानीय ग्राम वासी केवल सुंदर सड़क के सपने देख रहे है। अब तो वे उम्मीद छोड़ भी दिए है कि यह सड़क बन भी पाएगा! या नहीं।

अक्सर देखा जाता है कि जब कोई विभागीय या सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है उसमें नेताए जन प्रतिनिधि बताते है कि कैसे केंद्र सरकार की योजनाएं लोगो तक पहुंच रही है और लोग इसका लाभ उठा रहे है। पर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करते है! जिसका एक उदाहरण आप देख ही सकते है।
हम यह नहीं कह रहे कि वे गलत है हां कुछ ऐसे क्षेत्र भी है जहां पर केंद्र के द्वारा चलाए गए योजनाएं बहुत अच्छे से चल रही है। उनसे लोगो को लाभ भी मिल रहा है। पर कुछ ऐसे क्षेत्र भी है जैसे कोटरीछापर से भुईहाडेरा यहां सड़क निर्माण कार्य अबतक पूर्ण नहीं हो पाया है, केवल 2.44 किलोमीटर तक का सड़क निर्माण करना है पर 2 साल होने को आ गए है अबतक कार्य अधूरा है।
कही न कही निचले स्तर के कार्य प्रणाली अच्छी न होने के कारण सरकार को बदनामी और जनता के नाराजगी का सामना करना पड़ता है।




