Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

गिरदावरी में गड़बड़ी, किसान चिंता में दरबदर भटक रहे!

धान खरीद को शुरू हुए 10 दिन से ज्यादा हो गए है, जिन किसानों का फसल कट गया है धान सुख गया हु वे अपने धान को बेच प रहे है। लेकिन कुछ ऐसे भी किसना है

छत्तीसगढ़। धान खरीद को शुरू हुए 10 दिन से ज्यादा हो गए है, जिन किसानों का फसल कट गया है धान सुख गया हु वे अपने धान को बेच प रहे है। लेकिन कुछ ऐसे भी किसना है जिनको गिरदावरी में गड़बड़ी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि फसल गिरदावरी में मैदानी अमले की घोर लापरवाही ने किसानों को बड़े चिंता में डाल दिया है।

ऑनलाइन रिकॉर्ड में मुक्तिधाम की फोटो कैसे?

बता दे विभाग द्वारा कराए गए सर्वे पर धान उगाने वाले किसानों का रकबा पोर्टल पर शून्य दिखाई दे रहा है. वहीं ऑनलाइन रिकॉर्ड में मुक्तिधाम की फोटो अपलोड कर भ्रामक जानकारी दर्ज कर दी गई है. इसके चलते किसान धान नहीं भेज पा रहे हैं. ये केवल एक या दो किसानों की बात नहीं है। इस तरह के सैकड़ों किसान प्रभावित हैं और धान बेचने के लिए परेशान हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एक किसान का रकबा शून्य, 25 सालों से धान लेते आ रहे!

वही एक किसान जिनका नाम अजय मोटवानी है उन्होंने बताया कि वह कैसे बीते 25 सालों से धान की फसल लेते आ रहे हैं. हर वर्ष समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचते हैं, पर 2026 के धान खरीदी के समय टोकन कटाने पहुंचने पर उनका रकबा शून्य दिखा रहा है. आखिर यह कैसे संभव है? ऑनलाइन में उनकी खेत की जगह मुक्तिधाम की फोटो लगा दी गई है, जिसके कारण वह बेहद परेशान होकर 4 दिनों से भटक रहे हैं. मामले की शिकायत प्रशासन से भी की गई है. अब देखना होगा कि इस मामले पर जिला प्रशासन कैसे संज्ञान में लेती है।

जिला कई क्षेत्रों का यही हाल!?

प्राप्त जानकारी के अनुसार यही हाल जिले के विभिन्न इलाकों के किसानों का भी है। इरिकबुट्टा जहां नवीन धान खरीदी केंद्र खोला गया है वहां तकरीबन 208 किसान पंजीकृत हैं. किसानों में उम्मीद जगी कि अब नवीन धान खरीदी केंद्र में वह अपनी उपज बेचेंगे, लेकिन 50 पट्टाधारी किसानों को जोर का झटका लगा है. इन किसानों का रकबा शून्य दिखाए जाने से वह बेहद चिंतित और परेशान हैं. ऐसा नहीं कि इन किसानों का भौतिक सत्यापन नहीं किया गया हो. किसानों के मुताबिक उनके खेतों में पहुंचकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई थी.

शून्य रकबा को लेकर मामला संज्ञान में आया है। हर जिलों में इस तरह की समस्याएं आ रही है, जिसे लेकर हमने यूएफआर के माध्यम से कैसे ठीक कराया जा सकता है इसके निर्देश जारी किए गए हैं.

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263765321
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Editorial Staff

मैं स्वतंत्र पत्रकार हूँ एवं (MY CG NEWS का मुख्य संपादक हूँ) तथा छत्तीसगढ़ की राजनीति, समाज, अपराध व जनहित से जुड़ी खबरों को तथ्यों के साथ सरल और निष्पक्ष भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button