Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

सोशल मीडिया के पत्रकार मौसम का समाचार बनाकर जनता के बीच कर रहे हैं डर पैदा!

जितनी चिंता इन चक्रवातों ने नहीं दिया उससे कई ज्यादा आज के समय में सोशल मीडिया और टेलीविजन में चल रहे मौसम के समाचारों

डेस्क। जितनी चिंता इन चक्रवातों ने नहीं दिया उससे कई ज्यादा आज के समय में सोशल मीडिया और टेलीविजन में चल रहे मौसम के समाचारों ने दे दिया है। पहले अर्नब चक्रवात, फिर अकवान चक्रवात, फिर एक बार “कानी” कि चर्चा चल रही है।

देखिए इन समाचारों ने सबसे ज्यादा किसानों को भयभीत किया है क्योंकि वर्तमान समय में धान खरीदी का सीजन चल रहा है। तमाम किसान अपने धान को बेचने और सुरक्षित रखने के जददो जहद में जुटे हुए है। इस बीच ऐसे समाचार आने से उनकी चिंताएं दुगनी हो जाती है। वही बीते कुछ दिनों में इन चक्रवात तूफान ने कुछ किसानों के फसलों को भी बर्बाद कर दिया है। जहां तक हमे मालूम है कि इन बर्बाद हुए फसलों और धान से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार किसानों को चिंता न करने को कहा है, हालांकि कुछ ऐसे भी क्षेत्र है जहां इन चक्रवातों का असर कम देखने को मिला। उन क्षेत्रों में केवल हल्की बारिश और काली घटा बस छाई रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इन चक्रवातों से क्या कुछ हुआ प्रभावित?

आपको बता दे इन तमाम चक्रवातों ने सबसे ज्यादा धार्मिक कार्यक्रम और तेवहरों को प्रभावित किया है जैसे दिवाली, और जेठौवनी। इन तेवहरों में छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों को नुकसान पहुंचा है। दिवाली एक ऐसा तेवहर है जिसमें हिंदू धर्म से आने वाले लोग तरह-तरह की खरीदारी करते है, जिसमें दिया से लेकर कपड़े और साथ ही साथ घर की साफ सफाई और पुताई के लिए कलर पेंट की खरीदारी तक शामिल है। पर चक्रवात ने इन सब पर पानी फेर दिया और लोग खरीदारी कम करने लगे। सबसे ज्यादा कुम्हारों को नुकसान हुआ, और जिन्होंने अपने घरों की रंगाई पुताई करवा रखे थे उन नगर वासियों को भी नुकसान झेलना पड़ गया।

सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया ने इनका उठाया फायदा

अबतक इन चक्रवातों और तूफानों की खबरों को कुछ लोगो ने डर का समाचार बना कर जमकर प्रसारित किया। कारण था लोगों की दिलचस्पी और डर से आने वाला व्यूज। जनता इस बात को जानना चाहती थी कि आखिर यह चक्रवात कैसा है। और क्या सच में किसी प्रकार से हमारा नुकसान पहुंचा सकता है? बस यही एक कारण था जिसे कुछ सोशल मीडिया में पत्रकारिता करने वाले लोगों के द्वारा समाचार का रूप बना कर लोगो को डराया गया। जाहिर सी बात है कि अगर किसी भी घटना या घटित स्थिति को बढ़ा चढ़ा कर और मिर्च मसाले के साथ प्रस्तुत किया जाएगा तो लोगों के बीच में डर और असमंजस्य बना रहेगा और उसे जनता गहराई से देखने को मजबूर हो जाएगी।

अब कुछ सोशल मीडिया में पत्रकारिता कर रहे लोगों को मौसमी समाचार बताने और दिखाने का ऐसा खुमार चढ़ गया है कि अबतक आने वाले नए-नए चक्रवातों और तूफानों की खबरें बता रहे है वो भी खूब बढ़ा चढ़ा कर! तो आखिर यह कैसी पत्रकारिता है?

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263765321
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Editorial Staff

मैं स्वतंत्र पत्रकार हूँ एवं (MY CG NEWS का मुख्य संपादक हूँ) तथा छत्तीसगढ़ की राजनीति, समाज, अपराध व जनहित से जुड़ी खबरों को तथ्यों के साथ सरल और निष्पक्ष भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button