Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

ताजा खबर: रात में अचानक बढ़ सकती है ठंड, लगभग 4 डिग्री तक पारा गिरने की आशंकाएं

प्रदेश में लगातार नवंबर के अंत में मौसम के मिजाज में बदलाव जारी है. आज से सुबह और रात को ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है

छत्तीसगढ़। प्रदेश में लगातार नवंबर के अंत में मौसम के मिजाज में बदलाव जारी है. आज से सुबह और रात को ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है. किसी इलाके में घना कोहरा छाया रहा तो कही हल्की कोहरा देखने को मिला. वहीं दिन के वक्त के बीते दिनों गर्मी का भी एहसास हो रही है. तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच ठंड का असर तेज होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में रात के दौरान ठिठुरन बढ़ने के संकेत दिए हैं. करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है.

बात करे प्रदेश के राजधानी की तो आज मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. इसके बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल सकती है. 28 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ड्राय रहा. किसी भी इलाके में बारिश की गतिविधि नहीं रही. इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सुकमा में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

सरगुजा में एक-दो जगह बुधवार को सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान सड़कों पर विजिबिलिटि कम हो सकती है. वाहन चालकों को संभलकर चलने की चेतावनी दी गई है.

राज्य के सभी हिस्सों में ठंड का असर एक जैसा नहीं रहेगा. उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिलहाल बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है और न ही किसी तरह की चेतावनी जारी की है. अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है.

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263765321
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Editorial Staff

मैं स्वतंत्र पत्रकार हूँ एवं (MY CG NEWS का मुख्य संपादक हूँ) तथा छत्तीसगढ़ की राजनीति, समाज, अपराध व जनहित से जुड़ी खबरों को तथ्यों के साथ सरल और निष्पक्ष भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button