Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

भाजपा अध्यक्ष की बच्ची से बदसलूकी, पीछे से मारा धक्का देखे वीडियो!

मध्य प्रदेश में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा एक 15 साल की बच्ची के साथ बदसलूकी करते हुए जोरदार धक्का देते दिखाई दे रहे है।

मध्यप्रदेश। इंदौर में विधायक रमेश मेंदोला के कनकेश्वरी गरबा में बीजेपी मंडल अध्यक्ष कमल चौहान ने बच्ची से किया बदसलूकी। 15 साल की बच्ची को धक्का मार के गरबा पंडाल से भगाया। बच्ची निडर हो कर के अध्यक्ष के सामने डेट रही और करारा जवाब भी देते दिखी। बीजेपी अध्यक्ष के तेवर ऐसे दिखे जिसकी कोई सीमा नहीं। न जाने बच्ची से ऐसी क्या भूल हुई होगी जो इस प्रकार से अभद्रता से अध्यक्ष पेश आए।

अध्यक्ष साहब का गुस्सा सातों आसमान पर

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बच्ची अध्यक्ष से बहुत अच्छे से पेश आ रही है। तभी कुछ ऐसा बात होता है कि अध्यक्ष साहब को गुस्सा आ जाता है और बच्ची के हाथ को पकड़ कर जोर से आगे धकेलते है। पर फिर भी जब अध्यक्ष जी का गुस्सा इतने में शांत नहीं होता तो लड़की को पीछे से भरपूर ताकत लगार धक्का दे देते है। पर इस में कमाल का जज्बा तो उस 15 साल की बच्ची का है जो बिना डरे डट कर सबके सामने खड़े होकर अध्यक्ष को फटकार लगती है, वो कहती है कि मुझे टच करने की हिम्मत कैसे हुई? जब इस बच्ची ने जवाब दिया तो अध्यक्ष के खून खोल गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आस-पास के लोग बने दर्शक

फिर क्या अध्यक्ष ने बच्ची को और मारने के लिए आगे दौड़ते दिखे पर अगल बगल वालों की जब बुद्धि चली तो अध्यक्ष को रोका गया। तब तक सभी आस पास के लोग मुख दर्शक बनकर खड़े थे। बच्ची के साथ इस प्रकार से व्यवहार करना अध्यक्ष के लिए शर्मनाक है। न जाने इस प्रकार से बुद्धिजीवी कहां से पैदा हो जाते हैं जो अपना आपा खो बैठकर इस प्रकार के कृति कर बैठते हैं।

क्या अध्यक्ष साहब का कार्रवाई होगी?

सवाल यह है कि क्या इस प्रकार के अभद्रता पर कोई कार्रवाई होगा या यूँही इसे नजअंदाज कर दिया जाएगा। अक्सर देखा जाता है कि कोई बड़े पद में बैठा कोई व्यक्ति अगर इस प्रकार से व्यवहार करता है! तुमसे नजरअंदाज कर खानापूर्ति के लिए कार्रवाई कर छोड़ दिया जाता है ताकि वह इस प्रकार से दोबारा हरकत कर सके। लेकिन यह मामला केवल स्थानीय मामला बन कर नहीं रह गया। अब यह भारत के बहुत इलाकों तक पहुंच चुका है। और सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा है। वायरल वीडियो कैसे चलते सोशल मीडिया में अध्यक्ष की कड़ी निंदा की जा रही है। कुछ तो अभद्र भाषाओं का प्रयोग कर अध्यक्ष को खड़ा खोटा सुना भी रहे है।

हरकत से भाजपा की छवि खराब!

इससे बड़ी बात भारतीय जनता पार्टी की जो छवि है वह उस क्षेत्र के लिए खराब होती दिखाई दे रही है कही न कहीं इस प्रकार का कृत्य होने के वजह से जो दायित्व जो पद अध्यक्ष को मिला है, वो बीजेपी ने दिया है और ऐसे में यह हरकत बीजेपी की छवि को धूमिल करते दिख रहा है। आगे देखने वाली यह बात होगी कि इसको लेकर के भाजपा के क्या उच्च पदाधिकारी का कोई बयान सामने आयेगा या इसे जैसे तैसे टालने के प्रयास में लगेंगे!

वीडियो में आप इस पूरी घटना को देख सकते है। जिसमें अध्यक्ष जी के तेवर और हरकत दोनों साफ दिखाई देगा, कैसे गरबा करने आई बच्ची को धक्का देकर बाहर किया जाता है। और बाद में मजे लिए जाते है। अक्षर देखा जाता है बड़े पद पर आसीन पदाधिकारी नीचे वर्ग के लोगों को अपना गुस्सा दिखाते हैं, इसका जीता जागता वीडियो आप खुद देख सकते है। हालांकि यह मामला पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। वीडियो के वायरल होने के बाद से यह मामला बढ़ते दिखाई दे रहा है। आखिर इसमें किसकी गलती है यह सामने आना आवश्यक है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263765321
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Editorial Staff

मैं स्वतंत्र पत्रकार हूँ एवं (MY CG NEWS का मुख्य संपादक हूँ) तथा छत्तीसगढ़ की राजनीति, समाज, अपराध व जनहित से जुड़ी खबरों को तथ्यों के साथ सरल और निष्पक्ष भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button