ये है अर्नब चक्रवात की वर्तमान स्थित, किसान और कुम्हार चिंता में!
अर्नब तूफान ने लोगों को बहुत ज्यादा चिंता में डाल दिया है, एक तरफ आगे धान खरीदी और दिवाली का महापर्व है ऐसे लोगो को बहुत ज्यादा नुकसान सहना पड़ रहा है पढ़ें पूरी खबर l

गरियाबंद। जिला में चक्रवर्ती तूफान अर्नब का कहर मंगलवार की शाम से जारी है, फिलहाल हल्की बारिश से शुरुवात हो चुकी है, लेकिन इसके साथ-साथ ठंडी हवाओं ने माहौल को और भी गंभीर कर दिया है। वही बीते कुछ दिनों के मौसम को लेकर अलर्ट के मैसेज और खबरों ने लोगों को एक तरफ अलर्ट तो किया पर चिंता में भी डाल दिया है, जहां किसान अपने फसलों को लेकर तो कुम्हार अपने दिये को लेकर दोनों ही सबसे ज्यादा परेशान है।

जिला में मौसम को लेकर प्रशासनिक हलचल की बात करें तो शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों की छुट्टी कर दी है। पर किसानों के लिए कोई पुख्ता इंतजाम अबतक देखा नहीं गया है। अबतक जिला में अर्नब का सबसे ज्यादा असर देवभोग क्षेत्र में देखा गया है। जहां आकाशीय मिजाज में अलग रंग के साथ ही साथ तेज हवाएं भी खूब चल रहा है।
दीये को सुखाने को लेकर चिंतित किसान
हिंदुओं का सबसे बड़ा तेवहर दिवाली का महापर्व कुछ ही दिन में शुरू हो जाएगा। जिसके लिए कुमार दिया को बनाने और सुखाने में लगा हुआ है। पर अब बड़ी विडम्बना सामने आ गई है। बेमौसम बारिश ने इन कुम्हारों को चिंता में डाल दिया है। कुम्हार दिवाली के लिए हजारों और लाखों की संख्या में दीयों का निर्माण करने और सुखाने में लगा हुआ है, पर इस बारिश ने उनके व्यापार पर पानी फेर दिया है। हजारों दिए इस मौसम के चलते सुखी नहीं है, वही कुम्हारों के पास एक घर इतने सारे दीयों को रखने के लिए जगह भी नहीं है, जिसके चलते कुछ दीए पानी में बर्बाद हो रहे है।
यह है अर्नब की वर्तमान स्थिति!
चक्रवाती तूफान अर्नब की वर्तमान स्थिति की बात करे तो अभी फिलहाल आप तस्वीर में देख सकते है कि अभी अर्नब चक्रवात राजामहेंद्रवरम से आगे छत्तीसगढ़ राज्य के अंदर आ चुका है, वही अभी सबसे ज्यादा जगदलपुर क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। आप तस्वीर देख सकते है कि अर्नब चक्रवात बहुत तेजी से आगे बढ़ते दिखाई दे रहा है। जहां आज दोपहर में राजामहेंद्रवरम के आस पास भ्रमण कर रहा था जिसके कुछ ही घंटों बाद चक्रवात ने छत्तीसगढ़ के अंदर दस्तक दे दिया है। अब देखना होगा कि आगे अर्नब कितना और तांडव मचाता है!?
चक्रवर्ती अरनव की तांडव ने लोगों को हैरान और डरा कर रख दिया है, इसमें सबसे ज्यादा डर और चिंता किसान और कुम्हार को है, क्योंकि दोनों का व्यवसाय दोनों का घर रोजी-रोटी आने वाले दिनों में होने वाले धान बिक्री और दिये के बिक्री से चलता है। वही जहां चक्रवर्ती तूफान अर्नब ने जब से दस्तक दी है, मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, बीते मंगलवार से लगातार बारिश हो रही है, कोई साथ ही साथ तेज हवाएं भी जा रही है।
बता दे कि अर्नब चक्रवात की वर्तमान स्थित देख कर उसके स्पीड को लेकर हर तरफ जिक्र किया जा रहा है। जहां अर्नब की स्पीड बहुत ज्यादा बताई जा रही है। फिलहाल हमारे पास किसी भी प्रकार का सरकारी आंकड़े नहीं होने के चलते यह कहा नहीं जा सकता कि अर्नब की अभी कितनी स्पीड है।




